द इंडियन व्यू

क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने पहले बिलियनेयर फुटबॉलर, रच दिया नया इतिहास

महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 40 की उम्र में आकर एक नया इतिहास लिखा है। खेल के मैदान से दूर वह पैसों की दुनिया में फुटबॉलर के तौर पर बेताज बादशाह बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, क्रिस्टियानो…

Ragwendra P Singh
October 9, 2025
2 min read
क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने पहले बिलियनेयर फुटबॉलर, रच दिया नया इतिहास

महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 40 की उम्र में आकर एक नया इतिहास लिखा है। खेल के मैदान से दूर वह पैसों की दुनिया में फुटबॉलर के तौर पर बेताज बादशाह बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बिलियनेयर का दर्जा पाने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं।

रिपोर्ट में बोला गया है कि पुर्तगाल के इस महान खिलाड़ी की कुल संपत्ति अब 1.4 बिलियन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में ₹12,352 करोड़ रुपये बैठती है। 40 वर्षीय स्ट्राइकर की फाइनेंशियल ग्रोथ जून में सऊदी अरब की टीम अल-नासर के साथ कथित तौर पर 400 मिलियन डॉलर से अधिक के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद हुई।

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रोनाल्डो ने 2002 और 2023 के बीच वेतन के रूप में 550 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की, जिसके अतिरिक्त नाइकी के साथ एक दशक लंबा लगभग 18 मिलियन डॉलर का वार्षिक अनुबंध और अरमानी, कैस्ट्रॉल और कई अन्य कंपनियों के साथ आकर्षक विज्ञापनों ने उनकी संपत्ति में 175 मिलियन डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी की।

साभार : गूगल

2023 में मैनचेस्टर यूनाइटेड से अल-नासर में जाने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका वार्षिक वेतन 177 मिलियन पाउंड (237.52 मिलियन डॉलर) है, साथ ही बोनस और अपने सऊदी अरब क्लब में कथित तौर पर 15% हिस्सेदारी भी है।

अर्जेंटीना और इंटर मियामी के फॉरवर्ड लियोनेल मेसी ने अपने करियर के दौरान प्री-टैक्स सैलरी के रूप में 600 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए हैं।

रोनाल्डो का बिलियनेयर होना उन्हें उन दुर्लभ एथलीटों के समूह में शामिल करता है, जिनमें बास्केटबॉल के महान खिलाड़ी माइकल जॉर्डन, मैजिक जॉनसन और लेब्रोन जेम्स, गोल्फर टाइगर वुड्स और टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शामिल हैं। रोनाल्डो ने हाल ही में कहा था कि वह निकट भविष्य में रिटायरमेंट लेने पर विचार नहीं कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।