क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का स्पष्ट रुख, IPL से पहले WTC फाइनल प्राथमिकता
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुने गए दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर आईपीएल 2025 प्लेआफ से बाहर रह सकते हैं क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड का स्पष्ट रूख है कि लीग से ऊपर देश के लिये खेलने को रखना…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुने गए दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर आईपीएल 2025 प्लेआफ से बाहर रह सकते हैं क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड का स्पष्ट रूख है कि लीग से ऊपर देश के लिये खेलने को रखना होगा। बीसीसीआई ने सोमवार को पुष्टि की कि आईपीएल 17 मई से शुरू होगा और फाइनल तीन जून को खेला जाएगा।

संशोधित कार्यक्रम ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के उन क्रिकेटरों को दुविधा में डाल दिया है, जिन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना है। फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई ने विदेशी बोर्ड से उनके खिलाड़ियों को लीग के बाकी मैचों में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने हालांकि दोहराया है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियां उसकी प्राथमिकता हैं।
सीएसए के राष्ट्रीय टीम और हाई परफार्मेंस निदेशक एनोक एनक्वे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह व्यक्तिगत फैसला है कि उन्हें लीग खेलने लौटना है या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक बात हमने साफ कर दी है कि हम बीसीसीआई और आईपीएल से बात कर रहे हैं लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियों का कार्यक्रम यथावत रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट खिलाड़ियों के लिए 26 मई की समय सीमा है। हमारी प्राथमिकता डब्ल्यूटीसी फाइनल है जो नहीं बदलेगी।’’
दक्षिण अफ्रीका के आठ क्रिकेटर कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस), लुंगी एंगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), एडेन माक्ररम (लखनऊ सुपर जायंट्स), रियान रिकेलटन (मुंबई इंडियंस), कोर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), मार्को यानसेन (पंजाब किंग्स) और वियान मूल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद) डब्ल्यूटीसी फाइनल की टीम में हैं, जो 11 जून को लंदन में खेला जाएगा। इस समय गुजरात टाइटंस, आरसीबी, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल प्लेआफ की दौड़ में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
