क्रिकेट के रोमांच के बीच बच्चों का उत्साह, एशिया स्कूल के छात्रों ने देखा मैच
कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में मंगलवार को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के 29वें मुकाबले में काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के बीच रोमांचक टक्कर से इतर ग्रीन पार्क स्टेडियम में एशिया स्कूल, उत्तरीपुरा-बिल्हौर के करीब 100…

कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में मंगलवार को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के 29वें मुकाबले में काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के बीच रोमांचक टक्कर से इतर ग्रीन पार्क स्टेडियम में एशिया स्कूल, उत्तरीपुरा-बिल्हौर के करीब 100 स्कूली बच्चों का जोश भी आकर्षण का केंद्र रहा। चौकों-छक्कों पर बच्चों की तालियों और उत्साह ने स्टेडियम के माहौल को और जीवंत कर दिया।

स्कूल के चेयरमैन अवकाश सिंह और निदेशक राजेश बाजपेई के साथ पहुंचे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया। बच्चों के चेहरे पर क्रिकेट को करीब से देखने की खुशी और हर शानदार शॉट पर उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।
बच्चों का जोश देखकर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर भी डायरेक्टर पवेलियन पहुंचे। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान आयोजित क्विज कॉम्प्टीशन में स्कूल के 25 बच्चों ने हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम भी दिए गए।
इस पहल ने मैच देखने आए बच्चों के लिए क्रिकेट के रोमांच को यादगार बना दिया। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम और मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब भी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
