क्रिकेट का क्रेज: स्टेडियम में लाइव मैच देखने के लिए बेताब 47% भारतीय
लखनऊ : आईपीएल ने क्रिकेट के दीवाने देश भारत में क्रिकेट के प्रति जुनून को हवा दी है और दीवानगी का आलम यह है कि 47 फीसदी भारतीय दर्शक स्टेडियम में जाकर लाइव मैच देखना चाहते हैं जिसके लिये शहर ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेश…

लखनऊ : आईपीएल ने क्रिकेट के दीवाने देश भारत में क्रिकेट के प्रति जुनून को हवा दी है और दीवानगी का आलम यह है कि 47 फीसदी भारतीय दर्शक स्टेडियम में जाकर लाइव मैच देखना चाहते हैं जिसके लिये शहर ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेश अथवा विदेश यात्रा करने वालों की भी कोई कमी नहीं है।

एक रिपोर्ट के अनुसार 50 फीसदी भारतीय क्रिकेट मैच के बाद शहर देखने के लिए अपनी यात्रा 3-4 दिन बढ़ाना चाहते हैं। क्रिकेट देखने के लिए यात्रा की सूची में ऑस्ट्रेलिया और भारत में सबसे ऊपर मुंबई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 80 फीसदी भारतीय इस सीजन में आईपीएल मैच लाइव देखना चाहते हैं।
लीडिंग ग्लोबल ट्रैवल ऐप स्काईस्कैनर ने मंगलवार को अपनी ‘पिच परफेक्ट जर्नीज़’ रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीयों की यात्रा में क्रिकेट की अहम भूमिका रहने वाली है। लगभग आधे भारतीय देश और विदेश की यात्रा स्टेडियम में मैच देखने के लिए करने वाले हैं।
रिपोर्ट में सामने आया कि क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है क्योंकि 98 फीसदी क्रिकेट प्रशंसकों ने कहा कि उन्हें इस खेल से बहुत प्यार है। रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट फैन्स स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने से लेकर पर्यटक और लोकप्रिय स्थलों को देखने तक अपनी छुट्टी का पूरा मजा लेना चाहते हैं।
आईपीएल ने इस ट्रेंड में मुख्य योगदान दिया है। 80 फीसदी क्रिकेट फैन्स अपनी पसंदीदा टीमों को सपोर्ट करने के लिए यात्रा करने को उत्साहित हैं। 67 प्रतिशत भारतीय स्टेडियम के अंदर का उत्साह महसूस कर चुके हैं, वहीं 94 प्रतिशत निकट भविष्य इस रोमांच का अनुभव लेने के लिए उत्सुक हैं।
55 प्रतिशत फैन्स स्थान और स्टेडियम के वातावरण को सबसे ज़्यादा महत्व देते हैं, जिसके बाद मैच खेलने वाली टीमों (51 प्रतिशत) का स्थान आता है।
इसके अलावा, मैच को छुट्टी के साथ जोड़ने की संभावना (42 फीसदी) भी महत्वपूर्ण हैं। स्टेडियम तक आसान पहुँच (38 प्रतिशत), रहने के खर्च (37 प्रतिशत), आसान वीज़ा नीति (34 प्रतिशत), और हवाई जहाज के खर्च (29 प्रतिशत) आदि की भी क्रिकेट के लिए होने वाली यात्राओं में अहम भूमिका है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
