द इंडियन व्यू

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025, टेंबा बावुमा बने कप्तान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025 के खत्म होने से टीम पहले टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है। इस टीम का कप्तान उन्होंने साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीताने वाले टेंबा बावुमा को बनाया है। बावुमा की कप्तानी…

Ragwendra P Singh
December 30, 2025
3 min read

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025 के खत्म होने से टीम पहले टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है। इस टीम का कप्तान उन्होंने साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीताने वाले टेंबा बावुमा को बनाया है। बावुमा की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका हाल ही में भारत ने 2-0 से टेस्ट सीरीज जीता था।

टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 4 भारतीयों को शामिल किया है, वहां चार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के, दो इंग्लैंड के और 2 साउथ अफ्रीका के हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड और केएल राहुल को बतौर ओपनर इस टीम में चुना है। केएल राहुल ने 2025 में खेले 10 मैचों की 19 पारियों में 45.16 की औसत के साथ 813 रन बनाए, जिसमें 3 शतक शामिल है। इनमें से 532 रन तो उन्होंने इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर बनाए थे।

वहीं ट्रैविस हेड की बात करें तो, उन्होंने इस साल 21 पारियों में 40.85 की औसत के साथ 817 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जो रूट के साथ मिडिल ऑर्डर में शुभमन गिल और टेंबा बावुमा को रखा है।

साभार : गूगल

रूट ने इस साल 50.31 की औसत के साथ 50.31, शुभमन गिल ने 70.21 की औसत के साथ 983 और टेंबा बावुमा ने 51.66 के साथ 310 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

विकेट कीपर के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने ऐलेक्स कैरी को चुना है, वहीं बेन स्टोक्स उनके एकमात्र ऑलराउंडर होंगे। टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025 के पेस अटैक में मिचेल स्टार्क के साथ जसप्रीत बुमराह और स्कॉट बोलैंड को जगह मिली है।

वहीं साइमन हार्मर एकमात्र स्पिनर होंगे। रवींद्र जडेजा को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना गया है। मिचेल स्टार्क ने 2025 में सबसे अधिक 55 विकेट चटकाए हैं, ऐशेज में तो वह कहर बनकर इंग्लैंड पर बरसे हैं।

स्टार्क का स्ट्राइक रेट इस साल 28.3 का रहा जो एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 40 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे बेस्ट है।

जसप्रीत बुमराह ने 2025 में 14 पारियों में 31 तो स्कॉट बोलैंड ने 12 पारियों में 32 विकेट चटकाए। साइमन हार्मर का भारत दौरा शानदार रहा था, उन्होंने इस साल 8 पारियों में 30 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने 63.66 की औसत से 764 रन बनाने के साथ 2025 में 25 विकेट भी चटकाए।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025- केएल राहुल, ट्रैविस हेड, जो रूट, शुभमन गिल, टेंबा बावुमा (कप्तान), ऐलेक्स कैरी (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह, स्कॉट बोलैंड, साइमन हार्मार

रवींद्र जडेजा- 12वें खिलाड़ी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।