द इंडियन व्यू

क्रिकेटरों ने भरी हुंकार, सेना के पराक्रम को सलाम, पाक को सबक सिखाने का आह्वान

भारत द्वारा पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाक ने लगातार दूसरे दिन मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात आदि में कड़ा जवाब दे रही है। साभार : गूगल भारत…

Ragwendra P Singh
May 9, 2025
2 min read
क्रिकेटरों ने भरी हुंकार, सेना के पराक्रम को सलाम, पाक को सबक सिखाने का आह्वान

भारत द्वारा पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाक ने लगातार दूसरे दिन मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात आदि में कड़ा जवाब दे रही है।

साभार : गूगल

भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही मार गिया। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में हमले की कोशिश की, जिसके बाद क्रिकेटरों ने हुंकार भरी है। पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि पाकिस्तान की तो अक्ल ठिकाने लगा देंगे।

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा, ''हमारी सीमाओं की इतनी मजबूती से रक्षा करने और जम्मू पर ड्रोन हमले को रोकने के लिए हमारे बहादुर जवानों को नमन। भारत मजबूती से खड़ा है। जय हिंद।''

@SDhawan25

पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, ''जय भारत। जय जवान। हर हर महादेव।''

@harbhajan_singh

पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कहा, ''ऐसे समय में दुनिया देखती है कि भारत वास्तव में कितना मजबूत और एकजुट है। हम अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े हैं क्योंकि वे हमारे देश और हमारी हर चीज की रक्षा करते हैं।''

@pragyanojha

पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ''पाकिस्तान ने युद्ध का रास्ता चुना, जब उसके पास चुप रहने का मौका था। उसने अपनी आतंकी संपत्तियों को बचाने के लिए ऐसा किया, यह उसके बारे में बहुत कुछ कहता है। हमारी सेनाएं सबसे उचित तरीके से जवाब देंगी, ऐसा तरीका जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा''

@virendersehwag

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। भारतीय सशस्त्र बलों ने 15 दिन बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा, 'पाकिस्तान एक दुष्ट देश है। भारत उसकी किसी भी तरह अक्ल ठिकाने लगा सकता है।''

@venkateshprasad

इसके बाद पाकिस्तान बाज नहीं आया और हमला करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में भारत ने कामिकेज ड्रोन दागे और लाहौर में पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया। वहीं, गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सैन्य स्टेशनों समेत विभिन्न प्रमुख भारतीय प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।