द इंडियन व्यू

क्या है 'त्रिनेत्र'? जिसके जरिए भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के ड्रग्स कारोबार को किया जाएगा खत्म

नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) : भारत में चोरी-छिपे रह रहे और ड्रग्स का काला कारोबार चलाने वाले विदेशी नागरिकों को चुन-चुनकर दबोचने के लिए 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' शुरू किया जा रहा है. एनसीबी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की…

Ragwendra P Singh
August 19, 2026
3 min read
क्या है 'त्रिनेत्र'? जिसके जरिए भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के ड्रग्स कारोबार को किया जाएगा खत्म

नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) : भारत में चोरी-छिपे रह रहे और ड्रग्स का काला कारोबार चलाने वाले विदेशी नागरिकों को चुन-चुनकर दबोचने के लिए 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' शुरू किया जा रहा है. एनसीबी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस तथा आव्रजन अधिकारियों के साथ मिलकर सितंबर के पहले सप्ताह में एक राष्ट्रव्यापी अभियान, 'त्रिनेत्र' शुरू करेगी. इसका उद्देश्य अवैध रूप से रह रहे उन विदेशी नागरिकों की पहचान करना है जिन पर ड्रग तस्करी में शामिल होने का संदेह है।

बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने विदेशी नागरिकों से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था, जो भारत में अवैध रूप से वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी रह रहे थे. इस कार्रवाई में लगभग 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई थी. इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट की कमर तोड़ने के लिए अब सरकार बहुत बड़ा कदम उठाने जा रही है।

यह अभियान ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की खुफिया जानकारी के आधार पर पहचान और सत्यापन करने, उनकी आव्रजन स्थिति की जांच करने तथा मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के साथ उनके संबंधों की तफ्तीश करने पर केंद्रित होगा।

NCB के एक अधिकारी ने 'ईटीवी भारत' को बताया कि अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय (तालमेल) बनाकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने कहा, यह पहल एनसीबी के व्यापक 'नेटवर्क-केंद्रित दृष्टिकोण' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जांच को केवल व्यक्तिगत तौर पर ड्रग्स जब्त करने तक सीमित रखने के बजाय, पूरे मादक पदार्थ तस्करी सिंडिकेट को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करना है।

एनसीबी का यह ऑपरेशन उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स से मिले खुफिया इनपुट के बाद शुरू हुआ. यूपी एसटीएफ और एनसीबी द्वारा 18 जुलाई को नई दिल्ली के खानपुर स्थित राजू पार्क में की गई एक संयुक्त तलाशी के परिणामस्वरूप 5.087 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त किया गया और नाइजीरियाई नागरिक ओबासे प्रॉस्पर ओगबोरोनजोर को गिरफ्तार किया गया।

ओगबोरोनजोर की यूपी एसटीएफ को करीब 68 लाख रुपये के एक बड़े साइबर-धोखाधड़ी के मामले में भी तलाश थी. जांचकर्ताओं ने पाया कि जून 2023 में अपना मेडिकल वीजा खत्म होने के बाद भी वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था. आगे की जांच एजेंसियों को गुरुग्राम के हंस एन्क्लेव ले गई, जहां 21 जुलाई को की गई तलाशी के दौरान 9.7 किलोग्राम एम्फेटामाइन और 67.84 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन बरामद हुई. इस परिसर से नाइजीरियाई नागरिक अबुची जॉर्ज ओकोरी को गिरफ्तार किया गया।

स्यूडोएफेड्रिन (Pseudoephedrine) स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम के तहत एक अधिसूचित नियंत्रित पदार्थ है और इसका उपयोग मेथामफेटामाइन के अवैध निर्माण के लिए किया जा सकता है. ओकोरी ने एक मेडिकल अटेंडेंट वीज़ा पर भारत में प्रवेश किया था जो जून 2015 तक वैध था और आरोप है कि वह इसकी अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में अवैध रूप से रह रहा था.

त्रिनेत्र' अभियान के माध्यम से, एजेंसी इन प्रयासों को एक समन्वित राष्ट्रीय ढांचे के तहत लाने की योजना बना रही है, जिससे संदिग्ध रूप से अवधि के बाद भी रह रहे लोगों की निगरानी मजबूत होगी. उन मददगारों व सहायता प्रणालियों को ध्वस्त करने में मदद मिलेगी जो अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बढ़ावा देते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…