द इंडियन व्यू

'क्या सच में किसी को परवाह है?' वर्ल्ड कप से बाहर होने पर श्रीजेश का सिस्टम पर सवाल

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम हॉकी विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। दोनों ही टीमें दूसरे राउंड से बाहर हुईं। भारतीय पुरुष टीम को दूसरे राउंड में नीदरलैंड और अर्जेंटीना से मिली हार के बाद बाहर होना पड़ा। विश्व कप से बाहर…

Ragwendra P Singh
August 25, 2026
2 min read
'क्या सच में किसी को परवाह है?' वर्ल्ड कप से बाहर होने पर श्रीजेश का सिस्टम पर सवाल

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम हॉकी विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। दोनों ही टीमें दूसरे राउंड से बाहर हुईं। भारतीय पुरुष टीम को दूसरे राउंड में नीदरलैंड और अर्जेंटीना से मिली हार के बाद बाहर होना पड़ा। विश्व कप से बाहर होने के बाद पुरुष हॉकी टीम का 1975 से हॉकी विश्व कप में पदक जीतने का इंतजार और बढ़ गया।

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद पुरुष टीम के पूर्व गोलकीपर और ओलंपिक पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पीआर श्रीजेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और भारतीय हॉकी में जिम्मेदारी के स्तर पर सवाल उठाए हैं। श्रीजेश ने एक्स पर लिखा, "चिंता मत करो, वर्ल्ड कप से कोई फर्क नहीं पड़ता। एशियन गेम्स आ रहे हैं। वहां पदक जीतो, और फिर हम लॉस एंजिल्स 2028 के सपने देखना शुरू कर सकते हैं। जाहिर है, वर्ल्ड कप में जो कुछ भी गलत हुआ, उसे कवर करने के लिए यह काफी है।"

उन्होंने आगे लिखा, "वर्ल्ड कप से ठीक पहले महिला टीम के मुख्य कोच छुट्टी पर थे — और लड़कियों ने फिर भी जी-जान से लड़ाई लड़ी और उम्मीदों से बढ़कर किया। खिलाड़ियों को इसका श्रेया जाता है, लेकिन जिम्मेदारी कहां है? क्या हम सच में उम्मीद करते हैं कि टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी जब मुख्य कोच तैयारी के आखिरी चरण में बाहर हो?"

साभार : गूगल

श्रीजेश ने लिखा, "पुरुषों की टीम एक शीर्ष टीम से हार जाती है। यह सीखने का अनुभव है। एक एशियन टीम को हरा देती है शानदार जीत। अच्छी हॉकी खेलती है। अच्छा प्रदर्शन। यहां एक मुश्किल सवाल है। क्या हम अच्छी हॉकी खेलने के लिए टीम बना रहे हैं, या दुनिया की श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ जीतने में काबिल टीम? सीखने, अच्छी हॉकी और आने वाले टूर्नामेंट के पीछे छिपना बंद करो। वर्ल्ड कप कोई रिहर्सल नहीं है। यह वर्ल्ड कप है।"

@16Sreejesh

उन्होंने अंत में लिखा, "मुश्किल सवाल कौन पूछेगा? जिम्मेदारी की मांग कौन करेगा? सबसे जरूरी बात, क्या सच में किसी को परवाह है?"
पीआर श्रीजेश द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए सवालों ने भारतीय हॉकी की कमियों को उजागर कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।