द इंडियन व्यू

कोहली की जुझारू सेंचुरी पर भारी पड़े मिचेल और फिलिप्स, न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया

डैरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) की शानदार शतकीय पारियों के बाद क्रिस्टियन क्लार्क और जैकरी फॉक्स ने तीन-तीन विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत से वनडे सीरीज जीती। भारतीय बल्लेबाज विराट…

Ragwendra P Singh
January 18, 2026
3 min read
कोहली की जुझारू सेंचुरी पर भारी पड़े मिचेल और फिलिप्स, न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया

डैरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) की शानदार शतकीय पारियों के बाद क्रिस्टियन क्लार्क और जैकरी फॉक्स ने तीन-तीन विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत से वनडे सीरीज जीती।

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरी तक न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए 124 रनों की शतकीय पारी खेली। नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा की जूझारू पारियों के बावजूद न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 41 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 71 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये।

रोहित शर्मा (11), कप्तान शुभमन गिल (23), श्रेयस अय्यर (तीन) और केएल राहुल (एक) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। ऐसे संकट के समय विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े।

AFP/Getty Images

28वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क ने नीतीश कुमार रेड्डी को आउट किया। नीतीश कुमार रेड्डी ने 53 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा छठें विकेट के रूप में 12 रन बनाकर आउट हुये।

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने हर्षित राणा ने विराट कोहली के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन जोड़कर भारत को जीत की दहलीज तक ले गये। इसी दौरान 44वें ओवर में जैकरी फॉक्स ने पहले हर्षित राणा और फिर मोहम्मद सिराज को आउटकर भारत को एक बार फिर से संकट में डाल दिया।

हर्षित राणा ने 52 रन बनाये। 46वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क ने विराट कोहली को आउटकर भारत की मैच जीतने की उम्मीद को तगड़ा झटका दिया। विराट कोहली ने 124 रन बनाये। 46वें ओवर में कुलदीप यादव (पांच) को फिलिप्स ने रनआउटकर भारतीय पारी का 296 के स्कोर पर अंत कर दिया।

न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क और जैकरी फॉक्स ने तीन-तीन विकेट लिये। जेडेन लेनॉक्स को दो विकेट मिले। काइल जेमीसन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

मिचेल ने इस सीरीज में अपनी शानदार फार्म बरकरार रखते हुए 137 रन बनाए। जबकि फिलिप्स ने 106 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने महज पांच रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये।

हेनरी निकल्स (शून्य), डेवन कॉन्वे (पांच) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद डैरिल मिचेल ने विल यंग के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। 13वें ओवर में हर्षित राणा ने विल यंग (30) को आउटकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ग्लेन फिलिप्स ने डैरिल मिचेल के साथ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 219 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने शतक पूरे किये। 44वें ओवर में अर्शदीप ने ग्लेन फिलिप्स को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों की पारी खेली। 45वें ओवर में न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट डैरिल मिचेल के रूप में गिरा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराया।

भारत ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के विकेट निकाले और उसे 337 स्कोर पर रोक दिया। भारत से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन-तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।