द इंडियन व्यू

कोर्ट पर नहीं बनीं एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी, मीरा ने बताया एरिका संग रिश्ते का राज

ग्रैंड स्लैम चैंपियन और ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीरा एंड्रीवा ने कहा कि उनकी बड़ी बहन एरिका हमेशा से उनकी रोल मॉडल रही हैं। यूएस ओपन मीडिया डे के दौरान 19 साल की मीरा ने बताया कि कैसे एरिका के साथ बड़े होने से एक…

Ragwendra P Singh
August 29, 2026
3 min read
कोर्ट पर नहीं बनीं एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी, मीरा ने बताया एरिका संग रिश्ते का राज

ग्रैंड स्लैम चैंपियन और ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीरा एंड्रीवा ने कहा कि उनकी बड़ी बहन एरिका हमेशा से उनकी रोल मॉडल रही हैं। यूएस ओपन मीडिया डे के दौरान 19 साल की मीरा ने बताया कि कैसे एरिका के साथ बड़े होने से एक टेनिस प्लेयर के तौर पर उनके विकास और कोर्ट से दूर उनकी जिंदगी दोनों पर असर पड़ा।

डब्ल्यूटीए के हवाले से मीरा ने कहा, "मुझे लगता है कि मुझे ज्यादा फायदा हुआ क्योंकि मैं छोटी हूं। टेनिस के मामले में, मुझे उतने टूर्नामेंट नहीं खेलने पड़े जितने उन्होंने खेले, और शायद इससे मेरा कुछ समय बच गया। वह हमेशा स्कूल में मेरी मदद करती थीं। वह मुझे बहुत सारी सलाह भी देती थीं। मैं हमेशा उनकी कॉपी करती थी, क्योंकि वह मेरी रोल मॉडल थीं और अब भी हैं।"

प्रोफेशनल टेनिस में एक जैसे रास्ते पर चलने के बावजूद, बहनों ने कॉम्पिटिशन को अपने रिश्ते को तय करने से रोका है। एंड्रीवा ने कहा, "हम कभी भी एक-दूसरे के साथ सच में प्रतियोगी नहीं थीं। हमारे माता-पिता हमेशा हमसे कहते थे कि हम बहनें हैं, इसलिए हम जिंदगी में सबसे करीबी लोग हैं, और हमें हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए।

साभार : गूगल

हम साथ में ज्यादा अभ्यास नहीं करते थे, क्योंकि इससे गड़बड़ हो जाती थी। एक-दूसरे और हमारे रिश्ते के बीच नहीं, लेकिन बस—मुझे नहीं पता। मुझे गुस्सा आता, उसे दुख होता कि मैं गुस्सा हूं, फिर मुझे दुख होता कि वह दुखी है।"

एंड्रीवा अपनी पीढ़ी के जाने-माने नामों में से एक बनकर उभरी हैं, वहीं एरिका ने भी अपना एक सफल करियर बनाया है। बड़ी एंड्रीवा अक्टूबर 2024 में वर्ल्ड नंबर 65 की करियर-हाई रैंकिंग पर पहुंचीं और पांच आईटीएफ एकल खिताब जीते हैं। उनका सबसे हालिया खिताब मई में जाग्रेब में डबल्यू 75 टूर्नामेंट में आया था।

विंबलडन 2025 के बाद लंबे ब्रेक के बाद एरिका ने रैंकिंग में भी काफी तरक्की की है। टॉप 200 में वापसी के करीब पहुंचते हुए वह लगभग 150 स्थान ऊपर चढ़ी हैं। पेशेवर सर्किट में खुद को स्थापित करने से पहले, एरिका ने खेल के टॉप जूनियर्स में शामिल होने के साथ आने वाले दबाव का अनुभव किया। वह 2021 में फ्रेंच ओपेन में लड़कियों के फाइनल में पहुंचीं, जहां वह लिंडा नोस्कोवा से हार गईं।

एरिका का यूएस ओपन का सफर शुरुआती राउंड में ही खत्म हो गया। हालांकि, इस हफ्ते बहनों के यूएस ओपन कैंपेन ने अलग मोड़ लिया है। एरिका का रन शुरुआती राउंड में ही खत्म हो गया। मीरा का ध्यान अब यूएस ओपन एकल कैंपेन पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।