द इंडियन व्यू

कोपा डेल रे : फाइनल में रियल मैड्रिड-बार्सिलोना की भिड़ंत, एटलेटिको मैड्रिड को हराया

बार्सिलोना ने बुधवार को एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराकर कोपा डेल रे के फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड से होगा। मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के बाद…

Ragwendra P Singh
April 3, 2025
2 min read
कोपा डेल रे : फाइनल में रियल मैड्रिड-बार्सिलोना की भिड़ंत, एटलेटिको मैड्रिड को हराया

बार्सिलोना ने बुधवार को एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराकर कोपा डेल रे के फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड से होगा। मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के बाद बार्सिलोना ने 5-4 के के साथ फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

@FCBarcelona

पहले चरण में आठ गोल वाले रोमांचक मुकाबले के बाद, फेरान टोरेस के 27वें मिनट में किए गए गोल ने बार्सिलोना को निर्णायक बढ़त दिलाई। लामिन यमाल के बेहतरीन पास पर टोरेस ने बॉक्स के अंदर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलकीपर जुआन मुसो के पास से नेट में पहुंचाया।

दूसरे हाफ में एटलेटिको ने बराबरी के गोल के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी एलेक्ज़ेंडर सोरलॉथ आसान मौके को चूक गए, जिससे बार्सिलोना ने अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की।

मंगलवार को रियल मैड्रिड ने रियल सोसिएदाद के खिलाफ जबरदस्त मुकाबले में 4-4 की बराबरी हासिल कर कुल 5-4 से जीत मिली थी। साथ ही, कोपा डेल रे फाइनल में एक दशक से अधिक समय बाद एक 'एल क्लासिको' मुकाबला देखने को मिलेगा।

रियल और बार्सिलोना अब तक कोपा डेल रे फाइनल में 18 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें रियल ने 11 बार जीत दर्ज की है। आखिरी बार 2014 के फाइनल में रियल ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

इस सीजन में बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड के खिलाफ दोनों मुकाबले जीते हैं – अक्टूबर में ला लिगा में 4-0 की जीत और जनवरी में स्पेनिश सुपर कप फाइनल में 5-2 की धमाकेदार जीत। दोनों टीमें इस सीजन में तीन बड़े खिताब जीतने की दौड़ में हैं। वे चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं और ला लिगा खिताब की रेस में आमने-सामने हैं।

बार्सिलोना 66 अंकों के साथ ला लिगा तालिका में शीर्ष पर है, जबकि रियल मैड्रिड तीन अंक पीछे है। एटलेटिको मैड्रिड तीसरे स्थान पर है और शीर्ष दो टीमों से छह अंक पीछे है। रियल मैड्रिड अगले हफ्ते चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल में लंदन में आर्सेनल का सामना करेगा, जबकि बार्सिलोना अपने घरेलू मैदान पर बोरुसिया डॉर्टमंड के खिलाफ खेलेगा। दोनों टीमें 26 अप्रैल को ला कर्तुजा स्टेडियम में फाइनल में आमने-सामने होंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।