द इंडियन व्यू

कैसा होगा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट? राजनाथ, प्रह्लाद जोशी और गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लोकसभा में पेश कर रही हैं। बजट से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,…

Ragwendra P Singh
February 1, 2025
2 min read
कैसा होगा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट? राजनाथ, प्रह्लाद जोशी और गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लोकसभा में पेश कर रही हैं। बजट से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी की प्रतिक्रिया आई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सबका बजट है और समाज के सभी वर्गों को फायदा मिलेगा।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, यह पूरा बजट देश और गरीब के कल्याण के लिए होगा। यह बजट देश को विकसित बनाने के संकल्प की दिशा में एक नया और मजबूत कदम साबित होगा। थोड़ा इंतजार करिए, सब्र का फल मीठा होगा।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जिम्मेदारी संभाली है, तब से देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बजट में घोषणाएं की गई हैं और आज का बजट भी ऐसा ही रहेगा।

इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से बजट पेश करने के लिए मंजूरी मांगी। राष्ट्रपति ने बजट को अपनी मंजूरी देते हुए वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स अकाउंट पर कुछ फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।

सीतारमण ने पहली बार केंद्रीय बजट साल 2019 में पेश किया था। साल 2019 और 2024 के बीच उन्होंने दो अंतरिम बजट और चार पूर्ण बजट पेश किए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सातवां बजट पेश किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…