द इंडियन व्यू

कैमरामैन बने रोहित शर्मा, 'डेडली ग्रुप' की फोटो खींचने को बेचैन दिखे

रोहित शर्मा जहां मौजूद होते हैं, अगर वहां मौज-मस्ती का सिलसिला शुरू हो जाए तो हैरान नहीं होनी चाहिए। रोहित का यही अंदाज एक बार फिर दिखा है। उन्होंने कैमरामैन अवतार के साथ गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ के साथ मस्ती की,…

Ragwendra P Singh
March 29, 2025
2 min read
कैमरामैन बने रोहित शर्मा, 'डेडली ग्रुप' की फोटो खींचने को बेचैन दिखे

रोहित शर्मा जहां मौजूद होते हैं, अगर वहां मौज-मस्ती का सिलसिला शुरू हो जाए तो हैरान नहीं होनी चाहिए। रोहित का यही अंदाज एक बार फिर दिखा है। उन्होंने कैमरामैन अवतार के साथ गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ के साथ मस्ती की, जिसका दिलचस्प वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है।

साभार : गूगल

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित 'डेडली ग्रुप' का फोटो खींचने के लिए बेचैन नजर आए। गुजरात और मुंबई के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 का नौवां मैच खेला जाना है। दोनों टीमों की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टक्कर होगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रैक्टिस सेशन के समय जब रोहित को थोड़ा वक्त मिला तो उन्होंने फोटो खींचने की जिद की। 'हिटमैन' ने गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा, टीम मैनेजर सत्यजीत परब, असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल, जीटी डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी को एकसाथ बुलाया और फोटो क्लिक किया।

https://twitter.com/mipaltan/status/1905670988039393309

उन्होंने इसे 'डेडली ग्रुप' करार दिया। रोहित मराठी में बोलते हुए नजर आए। रोहित के वीडियो पर फैंस के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''रोहित का मस्ती मॉड ऑन है।'' दूसरे ने कहा, ''रोहित की मराजी कितने प्यारी है।'' अन्य ने कहा, ''रोहित में कोई फिल्टर नहीं है।''

आज गुजरात और मुंबई मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेंगी। दोनों ने हार के साथ अपना अभियान शुरू किया था। गुजरात को पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 11 रनों से शिकस्त मिली थी। जीटी ने 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 232 रन जुटाए थे।

वहीं, मुंबई को पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हारी। सीएसके ने 156 रनों का टारगेट पांच गेंद बाकी रहते चेज किया था। सीएसके बनाम एमआई मैच में रोहित का खाता नहीं खुला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।