कैच द रेन’ अभियान को मिली रफ्तार, देशभर के शहरों में जल संरक्षण पर एमओएचयूए का जोर
नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : प्रधानमंत्री के “कैच द रेन – जहां वर्षा हो, जब वर्षा हो” अभियान को गति देते हुए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) ने अमृत 2.0 के तहत देशभर के शहरों में जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और…

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : प्रधानमंत्री के “कैच द रेन – जहां वर्षा हो, जब वर्षा हो” अभियान को गति देते हुए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) ने अमृत 2.0 के तहत देशभर के शहरों में जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और जल निकायों के पुनर्जीवन से जुड़े प्रयास तेज कर दिए हैं। मंत्रालय के अनुसार, 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसके तहत 1.21 लाख एकड़ जल निकायों के पुनर्जीवन और 12,750 एकड़ हरित क्षेत्रों के विकास का कार्य किया जा रहा है।
भूजल पुनर्भरण के लिए बड़े स्तर पर काम
जल शक्ति अभियान–जन भागीदारी (जेएसजेबी) 2.0 के तहत जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से 79 नगर निगमों में 1,99,278 भूजल पुनर्भरण संरचनाओं पर कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा 738 शहरी स्थानीय निकायों में 73,036 पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भूजल स्तर को मजबूत करना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
उथले जलभृत प्रबंधन कार्यक्रम से मिल रहे बेहतर परिणाम
अमृत 2.0 के तहत उथले जलभृत प्रबंधन (एसएएम) कार्यक्रम के जरिए वैज्ञानिक जलभृत मानचित्रण और लक्षित हस्तक्षेपों पर काम किया जा रहा है। बर्दवान (पश्चिम बंगाल) और विजयनगरम (आंध्र प्रदेश) में इंजेक्शन बोरवेल युक्त पुनर्भरण गड्ढों के माध्यम से वर्षा जल को गहरे जलदायी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में छत आधारित वर्षा जल संचयन प्रणालियों और भंडारण सुविधाओं से जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिल रहा है।
मानसून से पहले सक्रिय हुईं पुनर्भरण संरचनाएं
कोरबा (छत्तीसगढ़) और वारंगल (तेलंगाना) में मानसून से पहले ही पुनर्भरण संरचनाओं को चालू कर दिया गया है, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन कर भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सके। मंत्रालय का कहना है कि ऐसे उपाय शहरों को दीर्घकालिक जल सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
1.21 लाख एकड़ जल निकायों का पुनर्जीवन
अमृत 2.0 के जल निकाय पुनर्जीवन (डब्ल्यूबीआर) घटक के तहत लगभग 1.21 लाख एकड़ क्षेत्र में जल निकायों का पुनर्जीवन किया जा रहा है। इसके तहत गाद हटाने, इनलेट और आउटलेट में सुधार, तट संरक्षण, भूदृश्य विकास और जैव विविधता संवर्धन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी, भूजल पुनर्भरण को बल मिलेगा और शहरी बाढ़ से निपटने की क्षमता मजबूत होगी।
हरित क्षेत्रों के विकास पर भी फोकस
मंत्रालय ने बताया कि जल संरक्षण प्रयासों के पूरक के रूप में देशभर के शहरों में 12,750 एकड़ हरित क्षेत्रों और पार्कों का विकास किया जा रहा है। ये परियोजनाएं पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने, भूजल पुनर्भरण में सहयोग करने, शहरी ताप प्रभाव को कम करने और नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने में मदद करेंगी।
जल सुरक्षा को भविष्य का निवेश बताया
एमओएचयूए ने कहा कि इन पहलों के माध्यम से “कैच द रेन – जहां वर्षा हो, जब वर्षा हो” अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि आज बचाई गई हर बूंद, आने वाली पीढ़ियों की जल सुरक्षा में किया गया महत्वपूर्ण निवेश है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
