कैंप नोउ की शानदार वापसी, बार्सिलोना ने बिलबाओ को 4-0 से रौंदा
बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ पर 4-0 की शानदार जीत हासिल करके अपने पसंदीदा स्टेडियम कैंप नोउ में वापसी का जश्न मनाया। यूरोप के सबसे बड़े फ़ुटबॉल स्टेडियम कैंप नोउ को नए सिरे से तैयार किया…

बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ पर 4-0 की शानदार जीत हासिल करके अपने पसंदीदा स्टेडियम कैंप नोउ में वापसी का जश्न मनाया। यूरोप के सबसे बड़े फ़ुटबॉल स्टेडियम कैंप नोउ को नए सिरे से तैयार किया गया है।
उसे पिछले दो साल से भी अधिक समय तक बंद रखा गया था और अब लगभग आधी क्षमता पर फिर से खोला गया है। इस स्टेडियम में लंबे समय बाद होने वाले इस मैच को देखने के लिए लगभग 45,000 प्रशंसक मौजूद थे। रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने मैच शुरू होने के सिर्फ़ चार मिनट बाद ही गोल करके माहौल बना दिया।
फ़ेरान टोरेस ने अपने साथी फ़ॉरवर्ड लामिन यामल के शानदार पास से दो गोल किए और फ़र्मिन लोपेज़ ने कैंप नोउ में अपने पहले मैच में गोल दागा। लेवांडोव्स्की ने कहा, ‘‘हमने शुरुआत से ही अच्छा खेल दिखाया और तीन अंक हासिल किए, लेकिन आज सबसे अहम बात कैंप नोउ में वापसी है।

यहां खेलने का मज़ा ही कुछ और है। मुझे लगता है कि जब हम कैंप नोउ में खेलते हैं तो हम थोड़े ज़्यादा मज़बूत होते हैं।’’ बार्सिलोना के प्रशंसकों ने ठंडे मौसम के बावजूद जश्न के माहौल के बीच मैच शुरू होने से पहले क्लब का गीत गाया। इससे पहले आखिरी बार वे कैंप नोउ में मई 2023 में कोई मैच देख पाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
