द इंडियन व्यू

‘केशव कुंज’ का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज शाम 4 बजे

नई दिल्ली। श्री केशव स्मारक समिति, दिल्ली द्वारा नवनिर्मित ‘केशव कुंज’ का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज सायं 4 बजे होगा।कार्यक्रम में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले में मौजूद रहेंगे।महर्षि…

Ragwendra P Singh
February 19, 2025
1 min read
‘केशव कुंज’ का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज शाम 4 बजे

नई दिल्ली। श्री केशव स्मारक समिति, दिल्ली द्वारा नवनिर्मित ‘केशव कुंज’ का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज सायं 4 बजे होगा।कार्यक्रम में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले में मौजूद रहेंगे।महर्षि वेद व्यास प्रतिष्ठान पुणे के संस्थापक स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज और उदासीन आश्रम, आरामबाग दिल्ली के स्वामी राघवानंद जी महाराज के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। करीब चार एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले ‘केशव कुंज’ में 12 मंजिला 3 टॉवर, करीब 300 कमरे और कार्यालय बनाए गए हैं। नए परिसर में आधुनिक प्रौद्योगिकी को प्राचीन वास्तुशिल्प के साथ मिलाकर बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…