द इंडियन व्यू

केरल में 24 किलो मादक पदार्थ जब्त, पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने केरल में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए 24 किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय वित्त…

Ragwendra P Singh
May 30, 2026
1 min read
केरल में 24 किलो मादक पदार्थ जब्त, पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने केरल में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए 24 किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार कोच्चि इकाई द्वारा समन्वित कार्रवाई में मेथाक्वालोन, मेथामफेटामाइन और हैशिश ऑयल सहित बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े गए। ये पदार्थ अवैध वितरण और तस्करी के लिए तैयार किए जा रहे थे। कार्रवाई कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में की गई।

 

डीआरआई ने बताया कि तस्करी के अलग‑अलग तरीकों का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें हवाई अड्डे पर यात्री सामान, कुरियर पार्सल और निर्यात कार्गो में छिपाकर ले जाने की कोशिश शामिल थी।

 

इससे पहले पिछले वित्त वर्ष में डीआरआई की कोच्चि जोनल इकाई ने लगभग 70.76 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए थे और एनडीपीएस मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।या था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…