द इंडियन व्यू

केरल पीएफआई मामले में तीन साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल पीएफआई मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपित मोईदीनकुट्टी पी को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लौटने पर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने बताया…

Ragwendra P Singh
February 18, 2026
2 min read
केरल पीएफआई मामले में तीन साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल पीएफआई मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपित मोईदीनकुट्टी पी को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लौटने पर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

 

एनआईए ने बताया कि मलप्पुरम जिले के वलंचेरी निवासी मोईदीनकुट्टी प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) में शारीरिक प्रशिक्षण का समन्वयक था और सितंबर 2022 में केस दर्ज होने के बाद देश से भाग गया था।

 

एजेंसी ने पहले उसके घर पर छापेमारी कर आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे। जांच में सामने आया कि पीएफआई और उसके नेताओं ने युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने की साजिश रची थी। आरोप है कि साल 2047 तक भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए युवाओं को हथियार चलाने और धन जुटाने की ट्रेनिंग दी जाती थी।

 

जांच में यह भी सामने आया कि संगठन ने ‘रिपोर्टर्स इकाई’, ‘शारीरिक और शस्त्र प्रशिक्षण इकाई’ तथा ‘सेवा दल’ जैसी शाखाएं बनाई थीं। पीएफआई अपने कैंपस और सुविधाओं का इस्तेमाल शारीरिक शिक्षा और योग प्रशिक्षण के नाम पर हथियारों की ट्रेनिंग देने के लिए करता था।

 

एनआईए अब तक इस मामले में 65 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और जांच जारी है।

 

----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…