द इंडियन व्यू

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मंगलवार को 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 के विजेताओं को देंगे पुरस्कार

नई दिल्ली : केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट करने वाले राजधानी के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। इनमें दिल्ली के शिक्षा…

Ragwendra P Singh
August 24, 2026
2 min read
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मंगलवार को 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 के विजेताओं को देंगे पुरस्कार

नई दिल्ली : केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट करने वाले राजधानी के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। इनमें दिल्ली के शिक्षा निदेशालय और शिक्षा विभाग (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले कुल विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार यह पुरस्कार संसद भवन के जीएमसी बालायोगी सभागार में दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीतमपुरा के परवाना रोड स्थित "बाल भारती पब्लिक स्कूल है। इसके अलावा, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 और विद्यालयों को भी मेरिट ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न मतों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की निष्पक्ष अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है। इसके अलावा, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, प्रभावी भाषण कला और कौशल विकसित होती है।उल्लेखनीय है कि युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत, इस श्रृंखला की 58 वीं प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2025-26 में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किया गया।राजधानी के 11 स्कूलों में द्वारका सेक्टर-22 स्थित डॉ बीआर अंबेडकर सीएम श्री स्कूल, पेशवा रोड स्थित नवयुग स्कूल, एसपी मुखर्जी मार्ग स्थित प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा नीम करोली सर्वोदय कन्या विद्यालय (बीएनकेएसकेवी-जोनापुर), सर्वोदय कन्या विद्यालय (प्रह्लादपुर), सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर 1 (उर्दू माध्यम-जामा मस्जिद), अटल आदर्श विद्यालय (गोल मार्केट), डॉ बीआर अंबेडकर सीएम श्री स्कूल (सेक्टर 17-रोहिणी), सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर1 (यमुना विहार, सी-ब्लॉक), ईशानी सर्वोदय कन्या विद्यालय (जी-ब्लॉक साकेत) और केरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विकासपुरी) शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…