केदारनाथ से लौट रहे अलीगढ़ के छह युवक रामबाड़ा में नदी पार करते समय फंसे, एक बह गया, पांच को एसडीआरएफ ने बचाया
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : केदारनाथधाम से बाबा के दर्शन कर लौट रहे उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के छह युवक रामबाड़ा के पास नदी पार करते समय फंस गए। इस दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ शेष पांचों युवकों को बचा…

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : केदारनाथधाम से बाबा के दर्शन कर लौट रहे उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के छह युवक रामबाड़ा के पास नदी पार करते समय फंस गए। इस दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ शेष पांचों युवकों को बचा लिया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने रात लगभग 10:50 बजे एसडीआरएफ को सूचना दी कि लिनचोली के पास नदी में पांच व्यक्ति फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ भीमबली की टीम पहुंची। टीम ने पांचों युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बचा लिया। इन युवकों ने टीम को बताया कि वह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। बाबा के दर्शन के पश्चात छोटे रास्ते से गरुड़चट्टी की ओर जा रहे थे। रामबाड़ा क्षेत्र में नदी पार करते समय वह फंस गए थे। इस दौरान उनका साथी राहुल (22) बह गया। वह लोग उसे पकड़ नहीं सके।
अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए पांचों युवकों को सकुशल मुख्य मार्ग तक लाने के बाद पुलिस चौकी लिनचोली को सुपुर्द कर किया गया। इनके नाम विष्णु चौधरी (20) पुत्र लोकेंद्र सिंह, कुनाल (17) पुत्र नरेंद्र सिंह, शिभव (21) पुत्र श्रीकांत शर्मा, महेश चौधरी (19) पुत्र गजेंद्र सिंह और शिभव कुमार (20) पुत्र दिनेश पालीवाल है।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
