द इंडियन व्यू

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट यात्रा वर्ष 2026 के लिए 22 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः आठ बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोलने की तिथि तय कर दी गई है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन…

Ragwendra P Singh
February 15, 2026
1 min read
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) : विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट यात्रा वर्ष 2026 के लिए 22 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः आठ बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोलने की तिथि तय कर दी गई है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह शुभ मुहूर्त घोषित किया गया।

 

विद्वान आचार्यों, हक-हकूकधारियों और बदरी-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है। परंपरा के अनुसार निर्धारित तिथि पर बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारपुरी के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने प्रबंध तेज कर दिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…