'केजरीवाल पंजाब को दिल्ली से नियंत्रित करना चाहते हैं', विजय सांपला ने उठाए सवाल
होशियारपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान…

होशियारपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्रियों की बैठक पंजाब में भी हो सकती थी, लेकिन दिल्ली में पंजाब सरकार की मीटिंग आयोजित करना यह साबित करता है कि पंजाब पर अरविंद केजरीवाल का असल नियंत्रण है।
विजय सांपला ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पंजाब सरकार में केजरीवाल के दखल से यह साफ होता है कि वह पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर राज्य को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर अरविंद केजरीवाल पंजाब में मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो पंजाब की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। दिल्ली की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था और अगर वह यहां आकर पंजाब की सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं, तो पंजाब की जनता उन्हें मुंह नहीं लगाएगी।
विजय सांपला ने पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामकाजी तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पंजाब में भगवंत मान की कार्यशैली के कारण असंतोष का माहौल बना हुआ है। पंजाब में कई जगहों पर भगवंत मान के नेतृत्व को लेकर असंतुष्टता दिखाई दे रही है, उनके कार्यकाल में कुछ नकारात्मक बातें भी सामने आ रही हैं।
इसके अलावा, विजय सांपला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाजपा में शामिल होने की संभावना को सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसा नामुमकिन है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
