द इंडियन व्यू

केजरीवाल ने घनानंद जैसा शासन किया, एग्जिट पोल से बेहतर आएंगे नतीजे : सांसद वीडी शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के बाद एग्जिट पोल के रुझानों से भाजपा सांसद गदगद हैं। सब एक ही बात कह रहे हैं कि नतीजे इससे और बेहतर होंगे। भाजपा सांसद वीडी शर्मा, रवि किशन और जगदंबिका पाल ने दावा किया कि जनता ने उन पर भरोसा…

Ragwendra P Singh
February 6, 2025
2 min read
केजरीवाल ने घनानंद जैसा शासन किया, एग्जिट पोल से बेहतर आएंगे नतीजे : सांसद वीडी शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के बाद एग्जिट पोल के रुझानों से भाजपा सांसद गदगद हैं। सब एक ही बात कह रहे हैं कि नतीजे इससे और बेहतर होंगे। भाजपा सांसद वीडी शर्मा, रवि किशन और जगदंबिका पाल ने दावा किया कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है।

लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान से अधिक सीट भाजपा को मिलेगी। वास्तविक नतीजे और बेहतर होंगे। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के दौर में दिल्ली में दुरवस्था रही, उन्होंने घनानंद जैसा शासन किया। आम आदमी से लेकर समाज का हर वर्ग उनसे त्रस्त था। जनता को पीएम मोदी के प्रति विश्वास है। जनता ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया है कि अगर दिल्ली में विकास को सुनिश्चित करना है तो भाजपा को लाना है।

सपा कांग्रेस को मजबूत करना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती। सपा सांसद रामगोपाल वर्मा के इस बयान पर उन्होंने कहा, इंडी अलायंस में दलों का बेमेल गठबंधन पहले से ही था। ऐसे में दोहरे चरित्र के लोग एकसाथ नहीं रह सकते। उनको अपने स्वार्थों पर काम करना है, इसलिए उनका बेमेल गठबंधन है।

भाजपा सांसद रवि किशन ने दिल्ली चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दावा किया कि हम एग्जिट पोल से बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। दिल्ली चुनाव में जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी को देना चाहता हूं। देश में पीएम मोदी के चेहरे का जो विश्वास बना है, उसका मैजिक देखने को मिल रहा है। पूर्वांचलियों का एक-एक वोट भाजपा को पड़ा है।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को तीन-तीन बार मौका दिया, लेकिन उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। भ्रष्टाचार के आरोप में केजरीवाल, सिसोदिया और उनके तमाम मंत्री जेल में गए। ऐसे में जनता ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…