द इंडियन व्यू

केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से ताजा स्थिति रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक पुराने मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से ताजा स्थिति…

Ragwendra P Singh
May 8, 2025
2 min read
केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से ताजा स्थिति रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक पुराने मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने यह आदेश मामले की आगे की सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि चुनावी प्रचार के दौरान दीवारों पर पोस्टर और बैनर लगाकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है, जहां अदालत ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर की गई सीडी (जिसमें कथित सबूत मौजूद हैं) और मूल शिकायत की प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराएं।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच और आगे की सुनवाई के लिए यह आवश्यक है कि शिकायतकर्ता के पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हों। कोर्ट ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता के पास उन फोटोग्राफ्स की प्रतियां नहीं हैं जो कथित रूप से अपराध से संबंधित हैं, इसलिए जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह सभी आवश्यक डिजिटल और लिखित सबूत शिकायतकर्ता को सौंपे।

गौरतलब है कि यह मामला 2014-2015 के दौरान चुनाव प्रचार के समय का है, जब दीवारों पर बिना अनुमति पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। इसके चलते दिल्ली नगर निगम की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अब अगली सुनवाई 23 मई को होगी, जिसमें पुलिस द्वारा दी गई स्थिति रिपोर्ट और अन्य सबूतों की समीक्षा की जाएगी। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि यदि आवश्यक हुआ, तो मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और अन्य संबंधित व्यक्तियों को भी तलब किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…