द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 : गायकवाड़ चोटिल, धोनी होंगे सीएसके के कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी मिली। वह गायकवाड़ की जगह आगामी मैचों…

Ragwendra P Singh
April 10, 2025
2 min read
आईपीएल 2025 : गायकवाड़ चोटिल, धोनी होंगे सीएसके के कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी मिली। वह गायकवाड़ की जगह आगामी मैचों में टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

© BCCI/Sportzpics

चेन्नई अपना अगला मैच कोलकाता के खिलाफ शुक्रवार को खेलेगी। इस मुकाबले से पहले सीएसके को तगड़ा झटका लगा है।कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज की जगह धोनी अब टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

सीएसके ने बीच सत्र में कप्तान बदलकर सभी को चौंका दिया है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सीएसके ने टीम की कमान किसी अन्य को सौंपी है। इससे पहले टीम ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले ऋतुराज को कप्तान बनाया था।

धोनी और गायकवाड़ के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं। रैना धोनी की गैरमौजूदगी में कमान संभाल रहे थे, जबकि जडेजा को आईपीएल 2022 में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले पूरी तरह से नया कप्तान बनाया गया था।

हालांकि, टीम का प्रदर्शन उस सीजन काफी खराब रहा था और आधे सीजन के बाद धोनी ने कप्तानी वापस ले ली थी और 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।