द इंडियन व्यू

केएल राहुल की बल्लेबाजी के मुरीद हुए ट्रेंट बोल्ट, बोले- भारत के शीर्षक्रम के प्रमुख खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का बोलना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में के एल राहुल भारत के प्रमुख बल्लेबाज साबित होंगे। राहुल की बल्लेबाजी के कायल बोल्ट का…

Ragwendra P Singh
September 11, 2026
2 min read
केएल राहुल की बल्लेबाजी के मुरीद हुए ट्रेंट बोल्ट, बोले- भारत के शीर्षक्रम के प्रमुख खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का बोलना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में के एल राहुल भारत के प्रमुख बल्लेबाज साबित होंगे। राहुल की बल्लेबाजी के कायल बोल्ट का मानना है कि वह श्रृंखला के प्रमुख खिलाड़ियों में होंगे।

टेस्ट में 317 विकेट ले चुके बोल्ट ने एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मैं केएल राहुल की बल्लेबाजी का बड़ा प्रशंसक हूं। वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में शीर्षक्रम का प्रमुख खिलाड़ी हैं। जायसवाल भी टीम में है। दो शानदार बल्लेबाजों को खेलते देखना रोचक होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम जब भी न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने आती है तो देखने में मजा आता है।’’

यह दौरा फरवरी मार्च की बजाय अक्टूबर नवंबर में हो रहा है जब मौसम काफी ठंडा होगा और बल्लेबाजों को दिक्कत आ सकती है। बोल्ट ने कहा ,‘‘ अक्टूबर के अंत में यह दौरा होगा लिहाजा मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। उम्मीद है कि विकेटों पर घास रहेगी जिससे हमारे गेंदबाजों को मदद मिलेगी।’’

साभार : गूगल

न्यूजीलैंड के लिये कई साल तक बोल्ट और टिम साउदी नयी गेंद संभालते रहे लेकिन बोल्ट का मानना है कि मौजूदा गेंदबाजों के पास भी इतनी विविधता और काबिलियत है कि वे अपनी खुद की पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी काफी संतुलित है। हमारे पास विल ओ राउरकी के रूप में उम्दा तेज गेंदबाज है जबकि काइल जैमीसन के पास स्विंग है और मैट हेनरी सटीक गेंदबाजी करते हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।