केएल राहुल के घर आई नन्ही परी, इंस्टाग्राम पर साझा की खुशखबरी
आईपीएल 2025 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान दिल्ली के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वह पिता बन गए है। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया…

आईपीएल 2025 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान दिल्ली के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वह पिता बन गए है। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। पत्नी अथिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट से इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि बेटी के जन्म की संभावना को लेकर राहुल ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबला छोड़ दिया। बेटी को जन्म देने के बाद अथिया ने इंस्टग्राम पर पोस्ट की, जिसमें पानी में तैरते दो सफेद रंग के बतखों की पेटिंग के साथ लिखा है, 'एक बेटी का आशीर्वाद मिला है।'
https://www.instagram.com/p/DHlgdOms00c/
इसके नीचे 24 मार्च 2025 की तारीख के साथ अथिया और राहुल लिखा है। उसके नीचे पानी में तैरते हुए कमल के फूलों की पेंटिंग है। अथिया की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और दोनों को प्रशंसकों से ढेर सारी बधाइयां मिल रही है।
https://www.instagram.com/reel/DHnMImKTiEc/
राहुल को किसी भी समय बच्चे का जन्म होने की सूचना मिलने के बाद वह दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन से अनुमति लेकर रविवार रात ही मुंबई लौट गए थे। बता दें, नीलामी से पहले लखनऊ ने राहुल को टीम से रिलीज कर दिया था।
इसके बाद जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में दिल्ली ने 12 करोड़ रुपये का दांव लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। वह अब 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मैच के लिए टीम से जुड़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
