द इंडियन व्यू

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड अधिनियम, 2025 के तहत राष्ट्रीय खेल बोर्ड के लिए खोज-सह-चयन समिति का किया गठन

नई दिल्ली (पल्लवी श्रीवास्तव) : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल बोर्ड (खोज-सह-चयन समिति) नियमावली, 2026 के तहत राष्ट्रीय खेल बोर्ड के लिए खोज-सह-चयन समिति का गठन किया है। चयन…

Ragwendra P Singh
June 16, 2026
1 min read
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड अधिनियम, 2025 के तहत राष्ट्रीय खेल बोर्ड के लिए खोज-सह-चयन समिति का किया गठन

नई दिल्ली (पल्लवी श्रीवास्तव) : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल बोर्ड (खोज-सह-चयन समिति) नियमावली, 2026 के तहत राष्ट्रीय खेल बोर्ड के लिए खोज-सह-चयन समिति का गठन किया है।

चयन समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन करेंगे और इसमें खेल सचिव श्री हरि रंजन राव, खेल प्रशासक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हरपाल सिंह (भारतीय ओलंपिक संघ) और दो राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेता श्री गगन नारंग और सुश्री एन. कुंजुरानी देवी शामिल होंगे।

उपर्युक्त समिति को अध्यक्ष और बोर्ड के दो सदस्यों के पदों के लिए ऐसे व्यक्तियों के नामों की एक सूची की सिफारिश करने का कार्य सौंपा गया है, जो सक्षम, ईमानदार और प्रतिष्ठित हों और जिन्हें लोक प्रशासन, खेल शासन, खेल कानून और अन्य संबंधित क्षेत्रों में ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो।

मंत्रालय द्वारा चयन-सह-चयन समिति का गठन राष्ट्रीय खेल बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों के चयन की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगा, जो राष्ट्रीय खेल संगठनों को बोर्ड की मान्यता प्रदान करने और शासन, वित्तीय और नैतिक मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…