द इंडियन व्यू

केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की 16वीं बैठक 29 जून को, नड्डा करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 29 जून को विज्ञान भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (सीसीएचएफडब्ल्यू) की 16वीं बैठक आयोजित करेगा। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं…

Ragwendra P Singh
June 27, 2026
2 min read
केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की 16वीं बैठक 29 जून को, नड्डा करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 29 जून को विज्ञान भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (सीसीएचएफडब्ल्यू) की 16वीं बैठक आयोजित करेगा। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव भी मौजूद रहेंगे।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, सांसद, केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्य तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा अहम नीतिगत मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है।

 

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के एसडीजी लक्ष्य एवं प्राथमिकताएं, खाद्य एवं औषधि सुधार तथा सहायक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर मंथन होगा। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने, नई चुनौतियों की पहचान करने और देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद का गठन संविधान के अनुच्छेद 263 के तहत किया गया है। यह परिषद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सर्वोच्च सलाहकार संस्था है, जो चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

यह सम्मेलन स्वास्थ्य क्षेत्र में सहकारी संघवाद को मजबूत करने और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर तालमेल के माध्यम से जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…