द इंडियन व्यू

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन का आरोप, कहा- 'तेजस्वी यादव चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं'

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं और उनके इस फर्जीवाड़े को…

Ragwendra P Singh
August 4, 2025
2 min read
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन का आरोप, कहा- 'तेजस्वी यादव चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं'

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं और उनके इस फर्जीवाड़े को पूरे देश ने देखा है।

राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मतदाता सूची से अपना नाम गायब होने के दावे पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, तेजस्वी यादव फर्जीवाड़ा चाहते हैं और देश ने ये देखा है। वे गलत मतदाता पहचान पत्र संख्या डालकर अपना नाम खोज रहे हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें सही मतदाता पहचान पत्र संख्या बताई है। अब उनको (तेजस्वी) चुनाव आयोग को इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए, ताकि सही ईपिक नंबर की जांच हो सके। लोकतंत्र जनता के डर से चलता है, जिसे उन्होंने खो दिया है।

उन्होंने आगे कहा, जहां भी फर्जी मतदाता होंगे, वहां ऐसा ही होगा। उन्हें बस अवैध मतदाता चाहिए, चुनाव आयोग इसकी इजाजत नहीं दे सकता। दुनिया में कौन सा ऐसा देश है, जो ये कहता हो कि अगर कोई उस देश का नागरिक नहीं है तो वह भी वोट डाल सकता है। हर देश कहता है कि मेरे देश का नागरिक ही यहां का मतदाता होगा। चुनाव आयोग यही कह रहा है कि अगर आप इस देश के नागरिक हैं तो इसका प्रमाण दीजिए। उन्होंने इसके लिए 11 विकल्प भी दिए हैं। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है और इन्होंने ये खो दिया है।

बता दें कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची से उनका नाम गायब है।

तेजस्वी यादव के दावे पर इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) ने रविवार को जवाब दिया। उन्होंने ईपिक नंबर भी जारी किया। उन्होंने बताया कि तेजस्वी का नाम 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 204 की मतदाता सूची में क्रम संख्या 416 पर दर्ज है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…