द इंडियन व्यू

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 13 से 17 जुलाई तक रहेंगे स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की यात्रा पर

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से 17 जुलाई तक स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय उद्योग जगत के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व…

Ragwendra P Singh
July 13, 2026
1 min read
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 13 से 17 जुलाई तक रहेंगे स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की यात्रा पर

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से 17 जुलाई तक स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय उद्योग जगत के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सतत विकास पर विशेष ध्यान देते हुए यूरोप के साथ भारत की आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

यात्रा के पहले चरण में श्री गोयल कल स्पेन पहुंचेंगे, जहां वे स्पेन चैंबर ऑफ कॉमर्स और आईसीईएक्स स्पेन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के साथ आयोजित एक व्‍यापारिक बैठक में भाग लेंगे। पीयूष गोयल 14 और 15 जुलाई को बेल्जियम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे थेल्स समूह और सिलॉक्स समूह के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

यात्रा के अंतिम चरण में श्री गोयल 16 और 17 जुलाई को फिनलैंड जाएंगे। वहां वे भारत-फिनलैंड व्‍यापार बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान दूरसंचार, उन्नत विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, गतिशीलता और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…