केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का बयान उचित नहीं: उदित राज
नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसे लेकर एक ओर जहां भाजपा मुखर है, वहीं इस बयान को इंडिया ब्लॉक का अहम घटक कांग्रेस भी सही नहीं मान रहा है।…

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसे लेकर एक ओर जहां भाजपा मुखर है, वहीं इस बयान को इंडिया ब्लॉक का अहम घटक कांग्रेस भी सही नहीं मान रहा है। वरिष्ठ नेता उदितराज ने इसकी निंदा की है।
मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर पूछे गए सवाल पर रिएक्ट करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। भाषाई मर्यादा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर ही आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, मोइत्रा का बयान गुस्से में दिया गया और यह उचित नहीं है।
उन्होंने इसके साथ ही मोइत्रा का बचाव भी किया। बोले, बंगाल के लोग, जो काम के लिए अन्य राज्यों में जाते हैं और हिंदी नहीं बोल पाते, उन्हें बांग्ला बोलने के कारण बांग्लादेशी या रोहिंग्या कहकर प्रताड़ित किया जाता है, जो एक कड़वी सच्चाई है।
वहीं, दिल्ली में कालकाजी मंदिर के सेवादार की हत्या मामले में कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है और जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। ऐसे लोग गुंडे और अपराधी हैं और इनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।
अमेरिकी टैरिफ को लेकर भी शोर मचा हुआ है। इस बीच अमेरिकी अदालत ने ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले को गैर गैरकानूनी बताया है। इस आदेश पर उदित राज ने कहा कि यह अमेरिका का आंतरिक मामला है, लेकिन भारत में इस टैरिफ के कारण भारी हाहाकार मचा है, जिससे लगभग 20 लाख नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को जवाब देना चाहिए, लेकिन वह जवाब देने में असमर्थ है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका को उसके ही देश में स्पष्ट जवाब दिया था, जबकि वर्तमान सरकार न तो अमेरिका में और न ही भारत में ट्रंप को प्रत्यक्ष रूप से जवाब दे रही है।
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त करने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि मायावती ने आकाश आनंद को फिर से पार्टी में नंबर दो का स्थान दिया है, लेकिन अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कोई इशारा या दबाव आया, तो उन्हें फिर से पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
