द इंडियन व्यू

केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 राज्‍यसभा में विचार के लिए पेश

नई दिल्‍ली : केंद्रीय वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 को विचार के लिए राज्‍यसभा में पेश किया। लोकसभा ने बुधवार को इस विधेयक को पारित कर दिया था।केंद्रीय उत्पाद…

Ragwendra P Singh
December 4, 2025
1 min read
केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 राज्‍यसभा में विचार के लिए पेश

नई दिल्‍ली : केंद्रीय वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 को विचार के लिए राज्‍यसभा में पेश किया। लोकसभा ने बुधवार को इस विधेयक को पारित कर दिया था।केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 पर राज्‍यसभा में चर्चा चल रही है। संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद यह विधेयक तंबाकू उत्‍पाद पर मौजूदा वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कंपनसेशन सेस की जगह बढ़ी हुई सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लेगा। इस विधेयक में तंबाकू उत्पादों (सिगरेट, सिगार, जर्दा, खैनी) पर नया उत्पाद शुल्क लगाने का प्रावधान है। इससे जीएसटी मुआवजा उपकर समाप्त होने के बाद भी कर भार समान बना रहेगा।जीएसटी मुआवजा उपकर 2017 में लागू हुआ था, ताकि राज्यों को जीएसटी से होने वाली राजस्व हानि की भरपाई की जा सके। वर्ष 2025 में राज्यों को मुआवजा देने की अवधि खत्म हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…