कुश्ती में मानसी और अमन का दमदार प्रदर्शन, अंतिम आठ में बनाई जगह
गुरुवार को भारतीय पहलवान मानसी और अमन ने एशियाई खेल 2026 में अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, महिलाओं 62 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में मानसी ने कजाकिस्तान की इरिना कुजनेत्सोवा को 6-1 से हराया। 59…

गुरुवार को भारतीय पहलवान मानसी और अमन ने एशियाई खेल 2026 में अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, महिलाओं 62 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में मानसी ने कजाकिस्तान की इरिना कुजनेत्सोवा को 6-1 से हराया।
59 किग्रा वर्ग की पूर्व विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता मानसी ने पूरे मुकाबले में नियंत्रण बनाए रखा और आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में भी कुजनेत्सोवा को हराया था।
क्वार्टर फाइनल में मानसी का सामना दक्षिण कोरिया की जो सु-बीन से होगा। जो सु-बीन 2024 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंची थीं। पुरुषों के ग्रीको-रोमन कुश्ती के 77 किग्रा वर्ग में अमन ने बेहतरीन वापसी करते हुए मंगोलिया के बोरगिल तुवशिनबातार को 8-6 से हराया।

मुकाबले के दौरान अमन एक समय 2-6 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने लगातार कई रोल लगाकर जोरदार वापसी की और मुकाबला जीता। क्वार्टर फाइनल में अमन के सामने कतर के एशियाई चैंपियन शाहिन बदाघिमोफराद की चुनौती होगी।

वहीं, पुरुषों के ग्रीको-रोमन 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मौजूदा जूनियर एशियाई चैंपियन सुमित दलाल को ईरान के सज्जाद अब्बासपुररागानी के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार मिली। मुकाबला 1-1 से बराबर रहा, लेकिन वीपीओ1 के आधार पर अब्बासपुररागानी को विजेता घोषित किया गया। सुमित की रेपेचेज में जगह बनाने की उम्मीद अभी बनी हुई है और यह उनके प्रतिद्वंद्वी के आगे के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
