कुमार कुशाग्र का शतक, मुलानी की फिरकी का कहर, ऑस्ट्रेलिया ए 171 रन पर ढेर
कुमार कुशाग्र की 113 रन की संयमित पारी और स्पिनर शम्स मुलानी ने चार विकेट से भारत ए ने बुधवार को यहां चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत ए ने दिन की शुरुआत 257 रन से करते हुए…

कुमार कुशाग्र की 113 रन की संयमित पारी और स्पिनर शम्स मुलानी ने चार विकेट से भारत ए ने बुधवार को यहां चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत ए ने दिन की शुरुआत 257 रन से करते हुए कुशाग्र के सातवें प्रथम श्रेणी शतक से पहली पारी में 334 रन बनाए।
इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर मुलानी (चार विकेट) ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई टीम के मध्य और निचले क्रम को ध्वस्त करते हुए उन्हें 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। हालांकि दिन का शुरुआती हिस्सा कुशाग्र के नाम रहा जिन्हें पहले दिन 82 रन पर चोट के कारण रिटायर होना पड़ा था।
तेज़ गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट के हाथों तनुष कोटियान (69) के जल्दी आउट होने के बाद झारखंड का यह बल्लेबाज दिन की शुरुआत में ही मैदान पर लौट आया। इस खिलाड़ी ने जल्द ही स्पिनर कोरी रोचिचिओली (चार विकेट) की गेंद पर एक रन लेकर 202 गेंद में शतक पूरा किया। हालांकि रोचिचिओली ने कुशाग्र का विकेट लेकर उनकी संयमित पारी समाप्त कर दी। लेकिन तब तक भारत ने अच्छा स्कोर बना लिए था।

फिर तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज और प्रफुल्ल हिंगे ने ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम को हिलाकर रख दिया। उन्होंने सैम कॉन्स्टास, कैंपबेल केलावे और नाथन मैकस्वीनी के विकेट जल्दी झटक लिए। इस समय मेहमान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 37 रन था। और जल्द ही स्थिति और खराब होकर पांच विकेट पर 85 रन हो गई। वे लगातार विकेट गंवाते रहे।

जेसन सांघा (46) ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन मुलानी की गेंद पर कोटियान ने शानदार कैच लपककर उनकी अच्छी पारी का अंत कर दिया। लियाम स्कॉट ने कोटियन की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन वे मुलानी की चतुराई का सामना नहीं कर सके। कोटियान ने डॉगेट को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया और अंपायरों ने उसी के साथ खेल खत्म करने का इशारा किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
