द इंडियन व्यू

कुछ ही देर में शुरू होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक,अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह करेंगे

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सदारत में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
2 min read
कुछ ही देर में शुरू होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक,अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह करेंगे

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सदारत में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव भी भाग लेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और चारों मुख्यमंत्री सोमवार शाम ही शहर में आ गए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में नदेसर स्थित तारांकित होटल ताज में रात्रिभोज दिया। रात्रि भोज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड सहित इन राज्यों के मुख्य सचिव, और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। रात्रिभोज में खुशनुमा माहौल में आपसी समन्वय, सुरक्षा मुद्दों और विकास योजनाओं पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।

गृहमंत्री अमित शाह चारों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठे रहे। इससे पहले हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक का उत्तराखंड मेजबान था । वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई थी। तब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। बैठक में वहां के मुख्यमंत्री की जगह राज्य के गृहमंत्री शामिल हुए थे। आज मंगलवार को पूर्वांह 11 बजे से ताज होटल में यह बैठक शुरू होगी। बैठक में सामाजिक विकास, परिवहन सीमा विवाद, कानून व्यवस्था, पर्यावरण और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर विमर्श होगा।

माना जा रहा है कि खास कर उन मुद्दों पर भी चर्चा होगी जो बिना केंद्र की सहायता के मुद्दे राज्य सुलझा नहीं सकते हैं। इसमें राज्य की संपत्ति, पानी विवाद या सीमा विवाद से जुड़े मामले भी हो सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक विकास, पर्यावरण, कानून व्यवस्था समेत कई अन्य मुद्दों पर भी बात की जाएगी।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने काशी आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम नदेसर स्थित होटल में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में आगामी कांवड़ यात्रा के संबंध में की जा रही तैयारियों से गृहमंत्री को अवगत कराया। और प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलाकात की। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने योगी को पवित्र चारधाम का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…