किसी भी व्यक्ति के चरित्र निर्माण में मानवीय मूल्य सबसे अहम : रक्षा मंत्री
नई दिल्ली : अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के जनजातीय समुदायों के छात्रों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की। ये छात्र 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित होने वाले 79वें…

नई दिल्ली : अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के जनजातीय समुदायों के छात्रों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की। ये छात्र 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के भी साक्षी बनेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के 30 मेधावी छात्रों से मुलाकात की।
यह मुलाकात ‘आरोहण - द्वीप से दिल्ली’ नामक सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण यात्रा का हिस्सा है। छात्रों के लिए इस यात्रा का आयोजन सेना की अंडमान एवं निकोबार कमांड (एएनसी) द्वारा किया गया है। इस यात्रा के अंतर्गत छात्र 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के भी साक्षी बनेंगे।
संवाद के दौरान रक्षा मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए मानवीय मूल्यों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के चरित्र निर्माण में मानवीय मूल्य सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ अपने चरित्र निर्माण पर भी समान ध्यान दें और जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास एवं निडरता के साथ सामना करें।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में भारत को दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों में से एक बनाने में योगदान दें। रक्षा मंत्री ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। अपने स्नेह का परिचय देते हुए राजनाथ सिंह ने छात्रों को मिठाई खिलाई।
द्वीप समूह के स्थानीय जनजातीय कारीगरों द्वारा निर्मित एक पारंपरिक हस्तशिल्प उपहार रक्षा मंत्री को भेंट किया गया। रक्षा मंत्री ने इस विशेष पहल की सराहना की, जिसे एएनसी के साथ-साथ मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ, एचक्यू दिल्ली एरिया और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के सिविल प्रशासन का सहयोग प्राप्त है।
इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित भी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
