द इंडियन व्यू

किश्तवाड़ आपदा : कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जताई संवेदना

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, किश्तवाड़ आपदा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…

Ragwendra P Singh
August 14, 2025
3 min read
किश्तवाड़ आपदा : कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जताई संवेदना

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, किश्तवाड़ आपदा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने संवेदना जताई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की भयानक त्रासदी में कई लोगों की जान जाने से अत्यंत दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और मैं उनमें से प्रत्येक के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों और उन लोगों के साथ हैं, जो अपने लापता परिवार के सदस्यों की तलाश कर रहे हैं। मैं अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि बेहतर राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए एनडीआरएफ और सशस्त्र बलों की और टीमें लगाई जाएं। इस विकट परिस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोगों की हर संभव सहायता करनी चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से आई तबाही के कारण कई लोगों की मौत और कईयों के लापता होने की खबर बेहद दुखद है। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के जल्द मिलने की आशा करता हूं। प्रशासन से आग्रह है कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा, किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर में आई भीषण तबाही में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु और बहुत से लोगों के लापता होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने एवं लापता लोगों की कुशलता की कामना करती हूं। कांग्रेस के साथियों से अपील है कि पीड़ितों और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करें।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, किश्तवाड़ के पड्डर से बेहद दुखद खबर आ रही है, जहां भीषण बादल फटने से कई लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना। ईश्वर इस कठिन समय में प्रभावित लोगों को शक्ति और संबल प्रदान करें।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किश्तवाड़ आपदा पर दुख जताते हुए लिखा, जम्मू-कश्मीर में हुआ ये हादसा बेहद दुखद है। इस हादसे में प्रभावित सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर सभी को सुरक्षित और कुशल रखें। जम्मू-कश्मीर में मौजूद आम आदमी पार्टी के सभी साथियों से अपील है कि इस मुश्किल समय में प्रशासन के साथ मिलकर काम करें और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…