द इंडियन व्यू

कितने टेस्ट शतक बनाकर रिटायर हुए विराट कोहली? कमाल के हैं आंकड़े

Virat Kohli Test Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. विराट ने अपने करियर में काफी…

Ragwendra P Singh
May 12, 2025
2 min read
कितने टेस्ट शतक बनाकर रिटायर हुए विराट कोहली? कमाल के हैं आंकड़े

Virat Kohli Test Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. विराट ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया, लेकिन वह सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए. आइए आपको कोहली के टेस्ट रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने कितने शतक लगाए?

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. माना जाता था कि वह मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. मगर, विराट ने 36 साल की उम्र में टेस्ट रिटायरमेंट लिया. कोहली ने नाम टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 7 दोहरे शतक भी शामिल हैं. कोहली टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं.

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कितने रन बनाए?

विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह भारत के लिए सबसे लंबे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. उन्होंने 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए हैं. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं.

विराट कोहली के टेस्ट रिकॉर्ड

विराट कोहली के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक देखने को मिले. विराट टेस्ट क्रिकेट में 15 बार डक पर पवेलियन लौटे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।