कालूघाट और हल्दिया टर्मिनल पीपीपी ऑपरेटर को सौंपे गए, कार्गो संचालन शुरू
नई दिल्ली : बिहार के कालूघाट में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के इंटरमॉडल टर्मिनल (आईएमटी) को पीपीपी ऑपरेटर एसएपीएल समिट एलायंस पोर्ट ईस्ट गेटवे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया गया। यह टर्मिनल सारण जिले में…

नई दिल्ली : बिहार के कालूघाट में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के इंटरमॉडल टर्मिनल (आईएमटी) को पीपीपी ऑपरेटर एसएपीएल समिट एलायंस पोर्ट ईस्ट गेटवे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया गया। यह टर्मिनल सारण जिले में स्थित है और विभिन्न प्रकार के कार्गो को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही विश्व बैंक की वित्तीय और तकनीकी सहायता से आईडब्ल्यूएआई द्वारा निर्मित, पश्चिम बंगाल में हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल में कार्गो संचालन शुरू हो गया, जहां से टाटा स्टील का ग्रेनुलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग असम के पांडु के लिए रवाना किया गया। हल्दिया टर्मिनल की वार्षिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता 3.08 मिलियन मीट्रिक टन है।भारतीय बंदरगाह, पोत और जलमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, कालूघाट टर्मिनल का संचालन और रखरखाव पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगा। एसएपीएल कुल राजस्व का 38 प्रतिशत आईडब्ल्यूएआई को देगा, जिससे सार्वजनिक हित और व्यावसायिक दक्षता में संतुलन सुनिश्चित होगा। हल्दिया टर्मिनल की वार्षिक कार्गो क्षमता 3.08 मिलियन मीट्रिक टन है। आईडब्ल्यूएआई के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कालूघाट और हल्दिया टर्मिनल का पीपीपी ऑपरेटर को हस्तांतरण टर्मिनल संचालन और माल ढुलाई की दक्षता बढ़ाने में अहम है। यह कदम राष्ट्रीय जलमार्ग एक पर एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
