द इंडियन व्यू

कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग का रोमांच, 49 रुपये में छात्राएं देख सकेंगी मुकाबले

कानपुर। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के अगले चरण और प्लेऑफ मुकाबलों के लिए कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम तैयार है। 28 अगस्त से 6 सितंबर तक ग्रीनपार्क में लीग और प्लेऑफ के कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रेमियों…

Ragwendra P Singh
August 21, 2026
3 min read
कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग का रोमांच, 49 रुपये में छात्राएं देख सकेंगी मुकाबले

कानपुर। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के अगले चरण और प्लेऑफ मुकाबलों के लिए कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम तैयार है। 28 अगस्त से 6 सितंबर तक ग्रीनपार्क में लीग और प्लेऑफ के कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम तक लाने के लिए टिकट दरें किफायती रखी गई हैं।

छात्राओं के लिए विशेष तौर पर महज 49 रुपये में टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। दर्शकों के लिए कैच ऑफ द मैच, फैन ऑफ द मैच और मेगा लकी ड्रॉ समेत कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कानपुर चरण से जुड़ी तैयारियों, टिकट दरों और दर्शकों के लिए किए गए विशेष इंतजामों की जानकारी दी।

डॉ. संजय कपूर ने बताया कि अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम तक लाने के उद्देश्य से टिकट की कीमतें किफायती रखी गई हैं। छात्राओं के लिए बी गर्ल स्टैंड का टिकट सिर्फ 49 रुपये निर्धारित किया गया है। यह टिकट केवल ऑफलाइन उपलब्ध होगा। इसके अलावा बी जनरल, सी स्टॉल और ई पब्लिक स्टैंड के टिकट 99 रुपये में मिलेंगे।

सी बालकनी के टिकट की कीमत 149 रुपये, ए ग्राउंड पवेलियन और पवेलियन ग्राउंड के टिकट 199 रुपये तथा डी चेयर के टिकट 249 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं न्यू प्लेयर्स पवेलियन (सेकेंड फ्लोर), ए बालकनी, पवेलियन बालकनी और वीआईपी पवेलियन के टिकट 349 रुपये में उपलब्ध होंगे। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम से डिस्ट्रिक्ट ऐप के माध्यम से शुरू होगी।

दर्शकों के लिए पुरस्कारों की भी रहेगी धूम

ग्रीनपार्क में मुकाबलों का रोमांच बढ़ाने के लिए दर्शकों के लिए प्रतिदिन करीब 100 पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। स्टैंड में छक्के की गेंद को कैच करने वाले दर्शक को ‘कैच ऑफ द मैच’ के तहत 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रत्येक मुकाबले में चुने जाने वाले ‘फैन ऑफ द मैच’ को विजेता टीम के कप्तान के हस्ताक्षर वाली क्रिकेट बॉल प्रदान की जाएगी। फाइनल के दिन मेगा लकी ड्रॉ का आयोजन होगा, जिसमें टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिदिन 200 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

200 से अधिक देशों में होगा प्रसारण

यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि यूपी टी-20 लीग का प्रसारण 200 से अधिक देशों में किया जाएगा। कानपुर चरण में क्रिकेट प्रेमियों को रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार, समीर रिजवी, ध्रुव जुरैल और करन शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। प्रेस वार्ता में संजय तिवारी, अहमद अली खान तालिब समेत यूपीसीए और यूपी टी-20 लीग से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।