कानपुर के दिव्य, सहारनपुर के समीर व बागपत के शौर्य को स्वर्णिम सफलता
लखनऊ। कानपुर के दिव्य कुमार ने उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2025 के दूसरे दिन उम्दा खेल दिखाते हुए सब जूनियर बालक 66 किग्रा भार वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की। दूसरी ओर सहारनपुर के समीर और बागपत के…

लखनऊ। कानपुर के दिव्य कुमार ने उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2025 के दूसरे दिन उम्दा खेल दिखाते हुए सब जूनियर बालक 66 किग्रा भार वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की। दूसरी ओर सहारनपुर के समीर और बागपत के शौर्य चौधरी ने भी अपने-अपने वर्गो में सबको पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2025
उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में सब जूनियर बालक 66 किग्रा में कानपुर के दिव्य कुमार ने टोटल 547.5 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ग में लखनऊ के शुभम कश्यप टोटल 475 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक के हकदार बने। बलिया को राज सिंह को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 445 किग्रा वजन उठाया।
सब जूनियर बालक 74 किग्रा में सहारनपुर के समीर टोटल 515 किग्रा वजन उठाकर पहले, प्रयागराज के अनंत कुमार राय टोटल 497.5 किग्रा वजन उठाकर दूसरे एवं हापुड़ के विनीत सागर 485 किग्रा वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहे।
सब जूनियर बालक 83 किग्रा भार वर्ग में बागपत के शौर्य चौधरी ने 510 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। गोरखुर के आयुष सिंह को 482.5 किग्रा वजन के साथ रजत व शामली के अभिराज को 462.5 किग्रा वजन के साथ कांस्य पदक मिला। इस चैंपियनशिप में शनिवार रात तक मुकाबले जारी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
