काकोरी में आत्मरक्षा और खेल प्रशिक्षण के लिए मां दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी का शुभारंभ
लखनऊ। काकोरी के बच्चों और खिलाड़ियों को अब आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए काकोरी, मोहान रोड स्थित मां दुर्गा पब्लिक स्कूल में…

लखनऊ। काकोरी के बच्चों और खिलाड़ियों को अब आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए काकोरी, मोहान रोड स्थित मां दुर्गा पब्लिक स्कूल में मां दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी की शुरुआत की।

इस अकादमी का उद्घाटन डॉ. आनंद किशोर पांडेय (संयुक्त सचिव, लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन एवं निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया) ने किया। इस अकादमी में ताइक्वांडो, कराटे और आर्म बॉक्सिंग जैसे आत्मरक्षा व खेल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने कहा कि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया शहर में अन्य स्थानों पर भी अपनी शाखाएँ स्थापित करेगा, जहाँ बच्चों को इन खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन केंद्रो में प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी और प्रतिष्ठित कोच करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सोनी, खेल प्रशिक्षक अनुराग सिंह चौहान, क्षेत्रीय पार्षद शनि रावत तथा अन्य गणमान्य अतिथि, अभिभावक और बच्चे भी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
