कांवड़ मेला : बीते 10 दिनों में तीन करोड़ से ज्यादा शिव भक्तों ने भरा गंगाजल
हरिद्वार : हरिद्वार में श्रावण मास के विश्वप्रसिद्ध कांवड़ मेले को शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं। प्रशासन के अनुसार, इस दाैरान तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगा जल भर कर अपने गंतव्य स्थानों के लिए प्रस्थान…

हरिद्वार : हरिद्वार में श्रावण मास के विश्वप्रसिद्ध कांवड़ मेले को शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं। प्रशासन के अनुसार, इस दाैरान तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगा जल भर कर अपने गंतव्य स्थानों के लिए प्रस्थान किया है।
शिवभक्तों के हुजूम से हरिद्वार पूरी तरह भगवामय हो गया है। कल से हरिद्वार में डाक कांवड़ियों की धूम है। बैरागी कैंप, दक्षेश्वर पार्किंग सहित सभी स्थान डाक कांवड़ियों और उनके वाहनों से भर गए हैं। श्रावण मास की कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि अर्थात् 23 जुलाई को भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाया जाएगा। उससे पहले तीन दिन बचे हैं, जो डाक कांवड़ियों के नाम रहेंगे। आगे के तीन दिन प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण रहने वाले हैं। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि पुलिस इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को शाम छह बजे तक 53 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने अभीष्ट शिवालयों के लिए प्रस्थान किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेला शुरू होने के बाद से रविवार शाम तक 03 करोड़ 01 लाख 90 हजार कांवड़िए जल भरकर अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके हैं।
पुलिस प्रशासन की बुलेटिन के मुताबिक आज गंगा में डूब रहे 41 कांवड़ियों में से 39 को एसडीआरएफ व सेना की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया। दो कांवड़िए लापता हैं। रविवार को खोए हुए 38 लोगों में से 36 को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों से मिलाया। कांवड़ियों की भारी भीड़ के बावजूद हरिद्वार जनपद में कानून व यातयात व्यवस्था सामान्य रही।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
