कांग्रेस 5 जनवरी से करेगी मनरेगा बचाओ देशव्यापी आंदोलन
नई दिल्ली : कांग्रेस ने मनरेगा समाप्त करने के विरोध में 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। यह निर्णय पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को…

नई दिल्ली : कांग्रेस ने मनरेगा समाप्त करने के विरोध में 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। यह निर्णय पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को यहां हुई बैठक में लिया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मनरेगा केवल योजना नहीं, बल्कि अधिकार-आधारित संरचना थी, जिसने देश के करोड़ों ग्रामीण मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का कानूनी अधिकार दिया। नई वीबी-जी राम जी योजना प्रत्यक्ष अधिकार ढांचे पर प्रहार है और यह राज्यों की संघीय संरचना पर भी आक्रमण है, क्योंकि केंद्र अब राज्यों से धन वापस खींच रहा है। इसका प्रभाव गरीब जनता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा आघात करेगा।
खरगे ने कहा कि संसद में 16 दिसंबर को केंद्र सरकार ने स्वयं स्वीकार किया था कि नीति आयोग के अध्ययन में मनरेगा से टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण की पुष्टि हुई है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी काल में मनरेगा ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार सुरक्षा प्रदान कर ग्रामीण संकट प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय कैबिनेट में चर्चा के बिना सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से लिया गया।
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों लोगों के लिए कानूनी मजदूरी अधिकार की गारंटी था। नई योजना उस अधिकार आधारित ढांचे को क्षति पहुंचाती है और संघीय संतुलन को भी बाधित करती है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गरीब वर्ग को गंभीर क्षति होने की आशंका है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एकतरफा लिया गया और इसका नीतिगत लाभ चुनिंदा उद्योगपतियों तक केंद्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस मनरेगा को मजबूत करने वाली विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संघीय ढांचे तथा ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार मनरेगा के स्थान पर "विकसित भारतः रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी- जी राम जी योजना लेकर आई है। इसमें वर्षभर में 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गयी है, जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन की गारंटी थी।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
