द इंडियन व्यू

कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

नई दिल्ली : भारत मंडपम में चल रहे एआई शिखर सम्मेलन में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन की…

Ragwendra P Singh
February 21, 2026
2 min read
कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

नई दिल्ली : भारत मंडपम में चल रहे एआई शिखर सम्मेलन में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा करते हुए इसे देश की छवि खराब कराने की कोशिश बताया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया और कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया।

 

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, विष्णु मित्तल, प्रवीण शंकर कपूर, उपमहापौर जयभगवान यादव, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर, माया विष्ट और अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा और अन्य कार्यकर्ताओं को तुगलकरोड स्थित थाने ले गई, जहां से लगभग एक घंटे बाद उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन भाजपा का नहीं भारत राष्ट्र का कार्यक्रम था और उसमें घुस कर प्रदर्शन करना सीधा राष्ट्रद्रोह है। उन्होंने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण मंच पर, जहां भारत अपनी नवाचार क्षमता, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल क्रांति का प्रदर्शन कर रहा था, वहां इस प्रकार का प्रदर्शन कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।

 

सचदेवा ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी प्रगति और डिजिटल नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस द्वारा इस प्रकार का हंगामा करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देशहित से ऊपर अपनी राजनीतिक हताशा को रख रही है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत की उपलब्धियों को कमतर दिखाने का प्रयास कर रही है।

 

सचदेवा ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही मानसिकता है जो संसद से लेकर सड़कों तक देश को बदनाम करने की कोशिश करती रही है। भारत आज तकनीक, स्टार्टअप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।

 

मनोज तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को जिस प्रकार की घटना हुई है वह समान्य घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस जबतक कांग्रेस के लोगों को पकड़ती उससे पहले ही वहां उपस्थित जनता ने ही उन्हें सबक सिखा दिया। सांसद तिवारी ने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी और उनकी पूरी कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…