द इंडियन व्यू

कांग्रेस बिहार के लोगों को हीन दृष्टि से देखती है: अमित मालवीय

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर बिहार की जनता का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया। मालवीय ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक बयान पर निशाना…

Ragwendra P Singh
September 6, 2025
2 min read
कांग्रेस बिहार के लोगों को हीन दृष्टि से देखती है: अमित मालवीय

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर बिहार की जनता का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया। मालवीय ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बिहार के लोगों को हीन दृष्टि से देखती है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत के बयान का वीडियो भी शेयर किया।

अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट में लिखा, बिहार के लोग मेहनतकश हैं, ईमानदार हैं और अपने पसीने से इस देश की मिट्टी को सींचते हैं। लेकिन कांग्रेस और उसके नेताओं की नजर में वे गंदे कपड़े पहनने वाले, इन्फेक्शन फैलाने वाले और एक अस्पृश्य समाज की तरह हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी के त्याग का बखान करते हुए कहा कि वे बिना किसी डर के बिहार के लोगों से हाथ मिला रहे थे, गले लगा रहे थे और माथा चूम रहे थे। जरा सोचिए- बिहार की जनता को किस हीन दृष्टि से देखा जा रहा है!

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या जनता से मिलना और गले लगना किसी एहसान की तरह बताया जाएगा? कांग्रेस को याद रखना चाहिए- लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। नेताओं को जनता के समर्थन और वोट की ज़रूरत है, न कि जनता को नेताओं की। यह सामंती मानसिकता, यह रजवाड़ों वाली सोच अब ख़त्म होनी चाहिए। बिहार को न राहुल गांधी जैसे युवराज चाहिए और न तेजस्वी जैसे वारिस, जो जनता से मिलने के बाद उनकी ही बेइज्जती करें, उनके जीवन स्तर का मजाक उड़ाएं।

अमित मालवीय ने आगे लिखा, बिहार की जनता सम्मान की हकदार है, दया की नहीं।

वीडियो में सुप्रिया श्रीनेत को यह कहते सुना गया कि बिहार में लोग पसीने से तरबतर हैं, उनके कपड़े साफ नहीं दिख रहे हैं, फिर भी राहुल गांधी उनसे गले मिल रहे हैं और उनका माथा चूम रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…