द इंडियन व्यू

कांग्रेस ने लगाया राजस्थान में एसआईआर में धांधली का आरोप

नई दिल्ली : राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के नाम पर…

Ragwendra P Singh
January 19, 2026
2 min read
कांग्रेस ने लगाया राजस्थान में एसआईआर में धांधली का आरोप

नई दिल्ली : राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के नाम पर चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं और कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

 

डोटासरा ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि झुंझुनू में एक ही दिन में 13,882 फॉर्म-7 जमा किए गए, मंडावा में 16,276, उदयपुरवाटी में 1,241 और खेतड़ी में 1,478 फॉर्म जमा हुए। पूरे राज्य में करीब 1,40,000 फॉर्म रजिस्टर करवा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया गया कि 13 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्य प्रवास के दौरान भाजपा ने गुप्त रूप से यह प्रक्रिया चलाई और हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से 15 हजार फर्जी कंप्यूटराइज्ड फॉर्म प्रिंट कराए गए।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि नियमों के अनुसार एक बीएलए (बीएलए) एक दिन में केवल 10 फॉर्म जमा कर सकता है, लेकिन फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए हजारों फॉर्म एसडीएम कार्यालयों में जमा कराए। कई बीएलए ने मीडिया के सामने बयान दिया कि उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं और फॉर्म अधूरे हैं।

 

डोटासरा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर दबाव बनाकर फॉर्म स्वीकार करवाए जा रहे हैं और जिन कर्मचारियों ने विरोध किया उनका तबादला कर दिया गया। यह लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। बाबा साहेब के संविधान ने गरीबों को वोट देने का अधिकार दिया है, जिसे छीना जा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की है और कहा है कि यदि यह प्रक्रिया जारी रही तो चुनाव करवाने की आवश्यकता ही नहीं बचेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…