द इंडियन व्यू

कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन, महंगाई, पेपर लीक के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

नई दिल्ली : कांग्रेस प्रश्नपत्र लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर अगले दो से तीन महीने में राष्ट्रव्यापी…

Ragwendra P Singh
June 11, 2026
2 min read
कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन, महंगाई, पेपर लीक के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

नई दिल्ली : कांग्रेस प्रश्नपत्र लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर अगले दो से तीन महीने में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी विस्तृत रूपरेखा अगले कुछ दिनों में पार्टी जारी करेगी।

 

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यहां पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

 

वेणुगोपाल ने मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ न तो कोई आपराधिक मामला था, न एफआईआर और न ही कोई आरोपपत्र। इसके बावजूद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर झारखंड में भाजपा समर्थित एक कॉरपोरेट उम्मीदवार के नामांकन पत्र में कई विसंगतियां होने के बावजूद उसे स्वीकार कर लिया गया।

 

उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की दयनीय स्थिति को दर्शाता है। वोट चोरी के बाद अब सीट चोरी की जा रही है। कांग्रेस इस मामले को कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर लड़ेगी।

 

वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

 

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और छात्र नीट तथा सीबीएसई परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता में हैं। इन मामलों में सरकार कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ले रही है।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में एक ओर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर संकट है तो दूसरी ओर आम जनता आजीविका की समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में कांग्रेस जनता के बीच जाएगी, उनकी समस्याओं को सुनेगी और उनके पक्ष में संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इस अभियान में भाग लेगा। आंदोलन के कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा जल्द घोषित की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…