कांग्रेस ने ऐंजल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपित को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की
नई दिल्ली : उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा में विफल होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि उत्तर-पूर्व के लोग भी भारतीय हैं,…

नई दिल्ली : उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा में विफल होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि उत्तर-पूर्व के लोग भी भारतीय हैं, चीन से नहीं आए हैं। इस मामले में फरार मुख्य आरोपित को तुरंत गिरफ़्तार किया जाना चाहिए।
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने पार्टी मुख्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता में हिन्दुस्थान समाचार के एक सवाल पर अपने कॉलेज के दिनों का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में आगरा यात्रा के दौरान एक गार्ड ने उन्हें चीनी कहकर पासपोर्ट दिखाने को कहा था। उन्होंने कहा कि वह भी इसी तरह के नस्लीय पूर्वाग्रह का सामना कर चुके हैं।
गोगोई ने कहा कि ऐंजल चकमा पर हमले से जुड़ी जानकारियां बेहद चिंताजनक हैं। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में तत्परता नहीं दिखाई। एफआईआर दर्ज करने में करीब 12 दिन लग गए। छात्रों के प्रदर्शन के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई। मामले में 4 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन मुख्य आरोपित फरार है।
उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को 24 वर्षीय ऐंजल चकमा अपने भाई के साथ बाजार से लौट रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें चीनी कहकर छेड़ा। ऐंजल ने जवाब दिया कि मैं भारतीय हूं, चीनी नहीं। इसी पर 5 लोगों ने पीछे से वार कर उन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती ऐंजल चकमा ने 23 दिसंबर को दम तोड़ दिया। गोगोई ने मांग की कि फरार मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पूर्वाग्रह आधारित हिंसा के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।
चकमा समुदाय त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और असम सहित पूर्वोत्तर का जनजातीय एवं अल्पसंख्यक समुदाय है। ऐंजल उच्च शिक्षा के लिए देहरादून में रह रहे थे। उनकी हत्या के बाद परिवार और छात्रों ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में 12 दिन की देरी का आरोप लगाया, जो प्रदर्शन के बाद ही दर्ज हुई। मामले में 4 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई, जबकि मुख्य आरोपित अब भी फरार है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
